गोरखपुर के तिवारीपुर में रास्ते के विवाद में मारपीट, पथराव, पार्षद पर केस

गोरखपुर के तिवारीपुर में रास्ते के विवाद में मारपीट, पथराव, पार्षद पर केस


गोरखपुर के तिवारीपुर क्षेत्र के माधोपुर में गुरुवार की सुबह रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, तोड़फोड़ व लूटपाट की घटना हुई। एक पक्ष से दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। घायल पक्ष की ओर से पुलिस ने माधोपुर के पार्षद अभिषेक निषाद सहित उनके डेढ़ दर्जन सहयोगियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।


माधोपुर के पार्षद सहित डेढ़ दर्जन सहयोगियों के खिलाफ मारपीट-बलवा का केस 
पार्षद ने भी थाने में दी तहरीर, तोड़फोड़,लूट-पाट व आगजनी का लगाया आरोप
मारपीट में एक पक्ष से दो तीन घायल, इनमें गर्भवती महिला की हालत गंभीर


तिवारीपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी हर्ष श्रीवास्तव व शनि राजभर के बीच रास्ते को लेकर विवाद चलता है। दो दिन पहले ही हर्ष उस जमीन पर दीवाल चलवाये थे। आरोप है कि शनि के पक्ष से गुरुवार की सुबह माधोपुर के पार्षद अभिषेक निषाद अपने डेढ़ दर्जन सहयोगियों को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए और दीवाल गिराने लगे। विरोध करने पर उनके समर्थकों ने पूरे परिवार पर हमला बोल दिया। उन्होंने जमकर ईंट-पत्त्थर भी चलाया। इस दौरान हर्ष की दो बुआ घायल होकर गिर पड़ी। बड़ी बुआ कुसुम देवी गर्भवती से हैं। पेट में चोट लगने से उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

पार्षद ने भी लगाये आरोप
माधोपुर के पार्षद अभिषेक निषाद ने भी पुलिस को तहरीर देकर हर्ष व उनके सहयोगियों पर शनि राजभर के घर तोड़-फोड़, लूटपाट व आगजनी करने का आरोप लगाया है। हालांकि पार्षद के पक्ष से पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।

रास्ते की जमीन पर अवैध निर्माण कराने की जानकारी पाकर हम लोग गए थे। पूछने पर हर्ष पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। हमारे ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।